August 24, 2026

सेलाकुई में तेज रफ्तार कार का कहर, 10 छात्रों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर

0
------------------------------245639302
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। देहरादून के सेलाकुई में एक तेज रफ्तार कर में सड़क किनारे पैदल घर जा रहे छात्रों को रौंद डाला। हादसे में 10 छात्र छात्राएं घायल हुई है जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र-छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही छात्र छात्राएं निगम रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास से होकर गुजर रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उन्हें रोंदते हुए आगे निकल गई। तेज रफ्तार कार छात्रों को रोंदने के बाद भी नहीं रुकी और इसके बाद सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मारी। सड़क घायल पड़े छात्रों की चीज पुकार की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मम्मी की जानकारी लगने पर स्थानीय प्लीज में मौके पहुंची और पुलिस में राहगीरों की मदर से घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। घायल छात्रों में आयुष, नैना, आयुष आयुष डंडरियाल, शिक्षा, अंकित, सोनिया, अनुष्का रावत बताए गए हैं जिनका उपचार ग्राफिक्स एरा अस्पताल चल रहा है। जबकि है छात्र सुभारती व एक छात्र सहसपुर में भर्ती करा गया है जिसका वहां पर उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी लगने पर स्थानीय विधायक सहदेव पुंडीर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों का हाल चाल जाना। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page