January 18, 2026

पहलगाम में आतंकी हमले के दृष्टिगत जिले भर में पुलिस सर्तक, रात भर चलाया सघन चेकिंग अभियान

0
IMG_20250423_124811
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा नरसंहार किए जाने के बाद हरिद्वार जिले में पुलिस सतर्क रही। जिले के तमाम थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर चेकिंग अभियान चलाया। चुपके चुपके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले को देखते हुए हरिद्वार जिले में एसएसपी हरिद्वार समस्त जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को संघन चैकिंग अभियान हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त बोर्डरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एंव अन्य भीड़भाड वाले स्थानों पर लगातार चैकिंग अभियान चलाया गया। हरिद्वार जिले की पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान को चलाया और चौपाइयां वाहनों को रोककर वाहनों की चेकिंग कर उन्हें आगे जाने दिया। इतना ही नहीं खासकर बस स्टैंड रेलवे स्टेशन रिक्शा स्टैंड आदि जगहों की पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस का यह चेकिंग अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है अभी भी जारी है। सुरक्षा के मध्य नजर हरिद्वार जिले की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने अपने सभी अधीनस्थों को सुरक्षा को लेकर निर्देशित कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page