November 13, 2025

खजान दास बन सकते हैं उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

0
IMG_20250327_172622
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा फेर बदल होने जा रहा है और इसी के चलते सबसे पहले नये प्रदेश अध्यक्ष को चुना जाना है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि खजाना दास को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिल सकता है।
भाजपा प्रदेश संगठन में वर्तमान में महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष है और उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव 2022 मैं पार्टी ने प्रदेश में बड़ी जीत हासिल की थी। अब बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन में फिर फेरबदल किया जा रहा है। इसको लेकर उत्तराखंड से दिल्ली तक संगठन के शीर्ष नेताओं द्वारा विचार विमर्श चल रहा है और सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी खजान दास के हाथों में आने वाली है। खजान दास विधानसभा राजपुर देहरादून से विधायक है और पिछले काफी अरसे से भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। बताया गया है कि उनके अनुभव और उनकी कुशलता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। जब से खजान दास को प्रदेश अध्यक्ष बनान की सुगबुगाहट संगठन के लोगों को लगी है तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page