July 14, 2025

उत्तराखंड के विकास में भागीदार बनेगी प्रदर्शनीः ऋतु खंडूरी

0
IMG_20250305_185130
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि नेहरू स्टेडियम में चल रही विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड प्रदर्शनी प्रदेश के विकास में बड़ी भागीदार बनेगी। खासकर युवाओ के लिए प्रदर्शनी एक मार्गदर्शक रहेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी दोपहर में नेहरू स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड प्रदर्शनी में पहुंची। जहां उन्होने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाये गये स्टॉल में प्रदर्शित उत्पादों, उपकरणों का अवलोकन किया। ऋतु खडूरी ने उत्पादों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शनी को आयोजित कराने वाले राज्य सभा सांसद डॉ. नरेश बसल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सकल्प को भी पूर्ण कर रही है। प्रदर्शनी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अवलोकन किया। दोनों ने प्रतिभागी छात्रों और प्रदर्शनी में अपने स्टॉल लगाने वाले विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। डॉ निशक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार शिखर पर पहुंच रहा है। प्रदर्शनी विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सकल्प को प्रदर्शित कर रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु की सराहना की। डॉ निशक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार शिखर पर पहुंच रहा है। प्रदर्शनी विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को प्रदर्शित कर रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूरी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का प्रदर्शनी में पहुंचने पर राज्य सभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डॉ कल्पना सैनी, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे प्रदर्शनी में भ्रमण किया। दोनों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल में प्रदर्शित उत्पादों, उपकरणों, आदि की जानकारी प्राप्त की और महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में जिला मिशन प्रबन्धन इकाई, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। स्वय सहायता समूह सदस्यों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के आकर्षक जूट बैग, पर्स आदि को देखकर सभी ने काफी प्रशंसा की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डीआरडीए, केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक, जिला मिशन प्रबन्धक नलिननीत घिल्डियाल, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, रुड़की, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक, रूड़की, नारसन व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी, पवन तोमर, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, डॉ अनिल शर्मा, भाजपा प्रमोद चौधरी, सतीश सैनी, सोनू धीमान, प्रदीप पाल, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, पवन तोमर, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नदा, ऋषिपाल बालियान, दीपक पांडेय, रोमा सैनी, सनी नारंग, कविश मित्तल, ममता राणा, मीनू सिंह, नीरज रंधावा, युसूफ, अफजल अली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page