November 13, 2025

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बड़ा हादसा: जैन मानस्तंभ की सीढ़ियां ढहने से 82 से ज्यादा दबकर घायल

0
IMG_20250128_103310
Getting your Trinity Audio player ready...

बागपत (देशराज पाल/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सुबह सवेरे उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब जैन स्तंभ कि अचानक से सीढ़ियां ढह जाने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उसके नीचे दबकर घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार से मौके पर अफरातफरी स्थिति हो गई और आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बड़ौत शहर में स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। बताया गया है कि श्रद्धालु मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियों पर जब चढ़ने लगे तभी अचानक से सीढ़ियां ढह गई। इससे पहले की श्रद्धालु संभल पाते वह उसके नीचे दब गए। मौके पर श्रद्धालुओं की चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर ही अफरातफरी माहौल हो गया। मामले की जानकारी लगने पर एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर राहत-बचाव के कार्य में जुट गए। बताया गया है कि समय से एंबुलेंस ना पहुंचने पर घायलों को ई रिक्शा की मदद से ही अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायलों में अभी लगभग 82 से ज्यादा घायल बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page