डॉ निशंक बोले निकाय चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के मार्ग पर अग्रसर है। सरकार के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बलबूते ही निकाय चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि नवगठित ढंडेरा नगर पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह ने कहा कि भाजपा का एक ही संकल्प है और वह है क्षेत्र का विकास करना। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के सभी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रवि राणा ने सभी अतिथियों वी क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की क्षेत्र की जनता जिस प्रकार भाजपा के पक्ष में खड़ी है इस प्रकार भाजपा का बोर्ड बनने पर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसीपुर महाराणा प्रताप एनक्लेव में आयोजित सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रवि राणा को क्षेत्र वासियों ने लड्डूओं से तोलकर जीत का आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी, हरिजन बस्ती, राज विहार, देव एनक्लेव शादी में घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरानइस अवसर पर उमा कठैत,भागीरथी रौतेला, प्रभा बूडाकोटी, रमेश वाल्मीकि, उमेश पुंडीर, प्रवीण कुशवाहा, रेखा नेगी, सुमन रौतेला, अन्नु पुंडीर आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
*भारतीय किसान यूनियन (रोड) ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन*
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (रोड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने आज ढंडेरा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रवि राणा को समर्थन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रवि राणा एक सरल ,स्वभाव और ईमानदार छवि के युवक हैं और युवा जोश के चलते वह क्षेत्र का विकास करने में सक्षम है। बिना किसी पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा कर यह साबित कर दिया है कि वह क्षेत्र का विकास करने में सक्षम है। भाकियू का पूरा समर्थन रवि राणा के साथ है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा, राकेश सय्याद अली, बृजेश, शशि पुंडीर, मुबारक अली, प्रवीण कुशवाहा,तेज सिंह पुंडीर, रामदास, साजिद, लालचंद आदि अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।