February 6, 2025

भाजपा प्रत्याशी रवि राणा ने घर-घर जाकर मांगे वोट, बागियों को पार्टी से किया बाहर

0
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भारतीय जनता पार्टी के लंढौरा मंडल उपाध्यक्ष अतुल राणा, भाजपा के सक्रिय सदस्य सतीश नेगी, बबलु राणा, महक राणा को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आरोप है कि सतीश नेगी व बबलू राणा ने पार्टी के विरुद्ध जाकर ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वही सक्रिय सदस्य अतुल राणा व महक राणा पर आरोप है कि वह पार्टी से बगावत का चुनाव लड़ रहे लोगों का समर्थन एवं कार्य कर रहे हैं। जबकि भाजपा से ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर रवि राणा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने उक्त भाजपाइयों का निष्कासन पत्र जारी करते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति से उक्त लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के करण 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी से बगावत कर सतीश नेगी व बबलु राणा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नाम वापसी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध के बावजूद उक्त लोगों ने नाम वापसी नहीं की। जोकि पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसको गंभीरता से लेते हुए सतीश नेगी, बबलु राणा, अतुल राणा, महक राणा को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *