May 17, 2025

झबरेड़ा ने भरी हुंकार किरण चौधरी अबकी बार

0
IMG_20250110_222834
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/झबरेड़ा (देशराज पाल)। नगर पंचायत झबरेड़ा से अध्यक्ष पद के लिए इस बार कांग्रेस पार्टी से गौरव चौधरी की धर्मपत्नी किरण चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। आपको बता दे कि जब से किरण चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में आई है तभी से उन्हें क्षेत्र में बेहद पसंद किया जा रहा है और पसंद किया भी क्यों ना जाए किरण चौधरी पढ़ी-लिखी शिक्षित युवा प्रत्याशी है और उनकी सोच क्षेत्र के विकास की है। तभी तो भगवानपुर में लोगों की जुबान पर एक ही नारा चल रहा है झबरेड़ा ने भरी हुंकार किरण चौधरी अबकी बार।
कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी और उनके पति गौरव चौधरी तथा ससुर चौधरी यशवीर सिंह सहित परिवार के सदस्यों के साथ घर-घर वोट की अपील कर रही हैं। घर-घर जाने के दौरान उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी का कहना है कि एक बार उन्हें सेवा का मौका देकर देखें वह क्षेत्र के विकास में एक नया आयाम लिखने का काम करेंगी। इतना ही नहीं क्षेत्र में भी उनके नाम के अब तो नारे भी लगने शुरू हो गए हैं। सबको देखा बार-बार किरण चौधरी अबकी बार। किरण चौधरी के बढ़ते लगातार जनाधार से अन्य प्रत्याशियों की अभी से धड़कने तेज होनी शुरू हो गई है। लेकिन किरण चौधरी के समर्थकों का जोश और अधिक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में इस बार किरण चौधरी को मिलता भारी जनसमर्थन जीत का इशारा कर रहा है। जन संपर्क के दौरान उनके साथ भारी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *