December 12, 2025

पूजा गुप्ता को जीताकर रुड़की में इतिहास रचने जा रही कांग्रेस: राजेन्द्र

0
IMG_20250110_184534
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बहुत लंबे समय बाद कांग्रेस रुड़की में इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी को तीसरे पायदान पर पहुंचने वाला है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्याशी को जीतने के लिए रात दिन लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के साथ-साथ उनसे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अधिक से अधिक वोट की अपील करने में लगा है।

शुक्रवार कांग्रेस कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महानगर जिला अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें नगर निगम चुनाव रुड़की 2025 के लिए चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। सचिन गुप्ता को चुनाव सहसंयोजक बनाया गया है और सलीम खान, हंसराज सचदेवा, राव शेर मोहम्मद, चौधरी राजवीर रोड, सुभाष सैनी, मनोज गोयल, कलीम खान को सदस्य बनाया गया है। वहीं इसी के साथ कार्यालय प्रभारी बीटी गंज मनोज जैनथ, प्रिंट सामग्री प्रभारी सौरभ चौरसिया, वाहन प्रभारी सुनील सिंघल को जिम्मेदारीदी गई है। जोन इंचार्ज वार्ड संख्या एक से चार तक सुशील कश्यप, बेनी प्रसाद सैनी, 5 से 8 रविंद्र खन्ना, जितेंद्र सैनी, 9 से 13 जितेंद्र पवार, 14 और 15 मोहम्मद रिजवान, 16 से 19 विकास त्यागी, 21, 22, 23 मदनपाल बढ़ाना, मुल्किराज सैनी, 24, 38, 39, 40 अरविंद प्रधान, 32, 33, हाजी नौशाद, 34, 35 मोहम्मद रिजवान, उमेद गाजी, 36, 37 मुजफ्फर अली, कलीम खान, 27, 28, 31, 30 आशीष चौधरी, 20, 25, 26, 29 वार्ड की नीरज सैनी और आदेश सैनी को जिम्मेदारी सौंप गई है। महानगर जिला अध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी लोग पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जीतने के लिए क्षेत्र में जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने के साथ-साथ प्रत्याशी के लिए अधिक से अधिक वोट की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में महामंत्री विकास त्यागी, मुल्किराज सैनी, मदन पाल बढ़ाना आदि उपस्थित रहे।त्यागी, मुल्किराज सैनी, हाजी नौशाद अली मदन पाल बढ़ाना नीरज सैनी, नीरज अग्रवाल, सुशील कश्यप आदेश सैनी, मुजफ्फर अली एडवोकेट,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page