June 18, 2025

वार्ड 36 में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मुस्कान को मिल रहा भारी जनसमर्थन

0
IMG_20250106_103300
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। नगर निकाय चुनाव अपने पूरे चरम पर पहुंच चुका है। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के लिए क्षेत्र में भागदौड़ कर रहे हैं तो वहीं भारत नगर, इस्लाम नगर, बंदा रोड में वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मुस्कान पुत्री मोहम्मद जावेद को वार्ड में भारी जनसमर्थन मिलता दिख रहा है। वार्ड के लोगों में डॉक्टर मुस्कान के प्रति भारी उत्साह के चलते डॉक्टर मुस्कान भी गदगद दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड 36 से पहले उनके चाचा निर्दलीय पार्षद चुनकर नगर निगम में पहुंचे थे और वार्ड में काफी विकास कार्य उनके द्वारा कराए गए। उन्होंने कहा कि उनके चाचा और उनके पापा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वार्ड 36 में किसी भी तरह की समस्याएं सामने नहीं आने दी जाएगी। वर्तमान में भी वार्ड में सड़क का निर्माण कार्य जारी है और इन्हीं निर्माण कार्य को जारी रखने के लिए वह वार्ड 36 से चुनाव मैदान में आई है ताकि वार्ड में विकास की कमी ना सके। वार्ड में सड़क, बिजली, पानी आदि जो भी समस्याएं होंगी उन्हें वार्ड के लोगों के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। डा. मुस्कान के पिता मोहम्मद जावेद ने भी कहा कि उनकी पुत्री पढ़ी-लिखी शिक्षित युवा है और उसकी सोच वार्ड का चहुमुखी विकास करना है। उन्होंने कहा वह अपनी पुत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और जो भी वार्ड में काम होने हैं उन सभी कार्यों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मुस्कान ने कहा कि वह अपने वार्ड में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षित करने का काम भी करेंगी। उनका मानना है कि अगर वार्ड में अधिक से अधिक लोग शिक्षित होंगे तो वार्ड का विकास खुद ब खुद हो जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से भी जब डॉक्टर मुस्कान के बारे में बात की गई तो वार्ड के लोगों ने भी उन पर अपना अधिक भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page