बेबी खन्ना को मनाने में कामयाब रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूजा गुप्ता को मिला समर्थन

Getting your Trinity Audio player ready...
|
महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी बोले बेबी खन्ना के आने से पूजा गप्ता की जीत की राह हुई आसान
रुड़की (देशराज पाल)। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बेबी खन्ना को आखिरकार नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मनाने में कामयाब रहे। बेबी खन्ना ने अपना पूर्ण समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को दे दिया है। इस अवसर पर श्री खन्ना ने कहा कि पूजा गुप्ता को भारी मतों से विजई बनाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।
कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे बेबी खन्ना को आज मनाने के लिए स्वयं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उनके पास पहुंचे। यशपाल आर्य ने उन्हें समझा बुझाकर मनाने का प्रयास किया। बताया गया है कि यशपाल आर्य के समझाने पर अपनी पत्नी को निर्दलीय तौर पर मेयर का चुनाव लड़ा रहे बेबी खन्ना आखिरकार मान गए हैं और उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को दे दिया है। बेबी खन्ना के द्वारा अपना समर्थन दे दिए जाने से पूजा गुप्ता को बल मिला है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भी बेबी खन्ना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बेबी खन्ना हमारे पुराने साथी हैं और वह हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि बेबी खन्ना के आने से पूजा गुप्ता की जीत की राह आसान हो गई है।