May 17, 2025

भाजपा नेता सुशील राठी ने की मुख्यमंत्री से भेंट

0
IMG_20241222_131930
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का जल्द समाधान कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा नेता सुशील राठी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें पुष्पगुज देकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे जन समस्याओं की नियमित सुनवाई कर उनका समाधान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *