समाजवादी पार्टी में एक बार फिर बढ़ा समीर आलम का कद

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। समाजवादी पार्टी में एक बार फिर समीर आलम का कद बढ़ाया गया है। इस बार उन्हें प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर समीर आलम के समर्थकों में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर समीर आलम ने भी प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
समाजवादी पार्टी गढ़वाल मंडल की हुई बैठक में गढ़वाल मंडल के सभी नेतागणों ने शिरकत की। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा हुई और जिम्मेदारियां मुख्य नेताओं को सौंपी गई। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने उत्तराखंड के अंदर प्रशासनिक कार्यों के लिए समीर आलम प्रदेश महासचिव को अधिकृत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर समीर आलम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया। इस मौके समीर आलम ने कहा कि मुझ जैसे पार्टी के छोटे कार्यकर्ता के ऊपर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने इतना विश्वास दिखाया में उनके विश्वास को हमेशा बनाए रखूंगा एवं पार्टी के किसी भी नेता एवं कार्यकर्ताओं के जो भी काम होंगे उनको मैं प्राथमिकता के आधार पर हल करने का काम करूंगा। उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उनको जनता से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया जाएगा। समीर आलम ने कहा कि प्रदेश में नगर निगम चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल भी काफी गंभीर है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव और भविष्य में जितने भी चुनाव हैं उनको पूरी ताकत के साथ पार्टी उत्तराखंड मैं लड़ने का काम करेगी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को भी उत्तराखंड के अंदर फ्रंटल संगठनों एवं पीडीएस संयोजक बनाया गया। चंद्रशेखर यादव ने कहा जल्द ही फ्रंटल संगठनों की बैठक ली जाएगी और उनमें ऊर्जा भरने का काम किया जाएगा।