December 15, 2025

ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी का हरिद्वार सिटी पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

0
IMG_20241203_113106
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। हरिद्वार सिटी पुलिस में ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का माल बरामद भी कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेमपुर रावली महदूद निवासी गोविन्दा पुत्र तुलसी राम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध ई-रिक्शा एवं उसके अन्दर ऱखे सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन को चोरी कर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी थी। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की धर पकड़ के लिए प्रयास तेज किये। वाहन एवं मोबाइल की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास व सम्भावित स्थानों से डिजीटल साक्ष्य एकत्र करते हुए मुखबिर तन्त्र को एक्टिव किया गया। कड़ी मेहनत के फलस्वरुप गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल आरोपित रवि प्रताप सिंह व धीरेन्द्र कश्यप उर्फ राजा को चोरी हुई ई-रिक्शा एवं मोबाइल फोन के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। पकड़े गए चोरों का विभिन्न धारा में चालान कर जेल भेज दिया है। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 सन्दीप वर्मा,
हेड कानि0 सतेन्द्र, कनि0 कमल मेहरा , कानि0 राकेश,
कानि0 सन्दीप नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page