June 18, 2025

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई लोक जनशक्ति पार्टी की 24वीं वर्षगांठ

0
IMG_20241129_120812
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की 24वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसी माह में हमारा उत्तराखंड 25 साल का हुआ है और हमारी लोकजन शक्ति पार्टी (आर) 24 साल की युवा हुई है। उन्होंने कहा युवा सोच ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेगी। उन्होंने कहा जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी को पूरी ताकत के साथ उभारने का काम किया जाएगा। जल्द ही पार्टी उत्तराखंड में तीसरे दल के रूप में उभर कर सामने आएगी।
झबरेड़ा रोड मंगलौर में लोकजन शक्ति पार्टी (आर) के जिला कैंप कार्यालय पर पार्टी की 24वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार फौजी ने केक काटकर पार्टी की 24वीं वर्षगांठ की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकजन शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा लोकजन शक्ति पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में जोड़ा जा रहा है औ इतना ही नहीं आगामी निकाय चुनाव में लोकजन शक्ति पार्टी अपने उम्मीदवार मैदान में उतरेगी। मंडल अध्यक्ष विधानसभा झबरेड़ा विपिन कुमार ने कहा कि पार्टी में हर समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। किसी भी समाज के दबे कुचले लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं को लोगों को ज्यादा से ज्यादा दिलवाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर अश्वनी त्यागी, मिंटू कुमार सैनी, अरविंद कुमार, महक सिंह, राजेश सैनी, नितिन धीमान, शाहिद अंसारी,नोनू धीमान, मुकेश उर्फ पीनी, नकली राम धीमान, अमर सिंह, नरेश कुमार, पारस सैनी आदि आदि लोकजन शक्ति पार्टी (आर) के कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page