विवाहिता उत्पीड़न मामले में हेड मास्टर ससुर समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। एक विवाहिता ने अपने ससुर जो की हेड मास्टर है के समेत अपने पति और सास के खिलाफ उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विवाहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंग नहर क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 2 साल पूर्व ओसामा पुत्र साबिर निवासी डिफेंस कॉलोनी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के साथ रिती रिवाज के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया की शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर 20 लख रुपए खर्च किये थे।लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति और ससुर जो की एक सरकारी विद्यालय में हेड मास्टर है तथा सास उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर वह रुड़की में रह रही थी। लेकिन उसके ससुर और पति तथा सास तब भी नहीं माने और मायके में आकर उसे तीन तलाक देने के साथ ही उसके बच्चे की हत्या करने का प्रयास किया। ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार उत्पीड़न किए जाने से परेशान विवाहिता ने गंग नहर कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति ओसामा, ससुर साबिर, सास मोहतरिमा निवासी डिफेंस कॉलोनी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गंग नहर कोतवाल ऐश्वर्या पाल ने बताया की विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।