त्योहार के नाम पर बाजार में अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त:आशीष कुमार मिश्रा

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। व्यापारियों के साथ हुई बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने व्यापारियों से साफ कहा कि त्योहारों के नाम पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों के खिलाफ पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि कानून के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों के संग दीपावली के त्यौहार के मध्य नजर फुटकर विक्रेताओं के द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि त्योहार के नाम पर व्यापारियों को अतिक्रमण करने की छूट कतई नहीं दी जाएगी। व्यापारी दुकानों का सामान अपनी सीमा में ही रखें यदि उन्होंने अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दीपावली पर पटाखे की बिक्री के लाइसेंस दीपावली से एक सप्ताह पूर्व ही बना दिए जाएंगे और नेहरू स्टेडियम रामनगर और लालकुर्ती में पटाखे की बिक्री पूर्व वर्षों की भांति ही होगी। पटाखा विक्रेताओं से अधिकारियों ने अपनी अस्थाई दुकान पर अग्निशमन का सारा साधन उपलब्ध रखेंगे। जिससे कोई परेशानी ना हो। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों के अनुरोध किया कि दीपावली के अवसर पर व्यापारियों को अस्थाई अतिक्रमण के विषय में न कहा जाए। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन व्यापार ज्यादा बढ़ रहा है। इस कारण बाजार में व्यापारी अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं। दीपावली के अवसर पर अतिक्रमण के विषय में कोई बातचीत ना हो। बाजार में ट्रैफिक की व्यवस्था को प्रशासन पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सुव्यवस्थित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर बैठक में अपर उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, यातायात, अग्निशमन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।