February 10, 2025

जब जय जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा रामलीला पंडाल

0
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रामलीला मंचन का तीसरा दिन रावण बाणासुर संवाद, सीता स्वयंवर तथा परशुराम लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। चारों तरफ जय श्री राम के नारे।आदर्श शिवाजी नगर ढंडेरा रुड़की मैं तीसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र बड़थ्वाल, राजेंद्र सिंह रावत, इंदर सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह भंडारी, महिला मंडली डी ब्लॉक, महिला मंडली ए ब्लॉक, महिला मंडली सी ब्लॉक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
तृतीय दिवस की रोमांचक लीला में राजा जनक के द्वारा सीता स्वयंवर की घोषणा उपरांत विभिन्न राजा का प्रवेश धनुष भजन के लिए जनकपुरी पधाना जिसमें छवि राजा का रंगीला मिजाज, रावण बाणासुर का संवाद राजा द्वारा धनुष ना तोड़ पाने पर राजा जनक का क्षत्रिय कुल को धिक्कारना इस पर लक्ष्मण का घोर आपन्ति करना, मुनि के द्वारा राम को धनुष तोड़ने की केआज्ञा देना प्रभु राम के द्वारा धनुष को तोड़ना तथा सीता द्वारा राम के गले में वरमाला डालना। परशुराम का प्रवेश और लक्ष्मण परशुराम के उच्च कोटि के संवाद के पश्चात प्रभु राम की बरात का ढोल नगाड़ों से आना एवं राजा जनक के दरबार में उनका स्वागत का कार्यक्रम मुनि वशिष्ठ का राम लक्ष्मण को राजा दशरथ के पास वापस छोड़ना के साथ तृतीय दिवस की रामलीला का समापन हो जाता है। इस अवसर पर गौर सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह तोमर, कलाकारों में जय सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, रामचरण सिंह बिष्ट, श्याम सिंह पवांर, योगम्बर सिंह रौथाण, रविंद्र सिंह पंवार , धर्मानंद भट्ट, सतीश कुकरेती , राजेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र ज़ख्मोला, शाकुम्बरी चौहान, उमा रावत, सरिता बिष्ट, बादल लखेड़ा, शुभम लखेड़ा, ऋतिक नेगी, दिव्यांशु थपलियाल, अभिनव बंगारी, अंशु, अदिति गुसाई, सौरभ पवार, आयुश, हर्षिता बिष्ट, रिया बिष्ट, लब्बी रावत, अंजलि रावत, पायल, सुप्रिया मेहरा, रितु लखेड़ा , अनूप कार्यकारिणी के सदस्य सत्येंद्र सिंह नेगी, जयवीर सिंह रावत, पारेशवर प्रसाद लखेड़ा, अनसूया प्रसाद जोशी, महावीर प्रसाद डोभाल, बच्चीराम कुण्डलिया, भगत सिंह रावत, बालम सिंह नेगी, रंजीत सिंह रावत, विजय सिंह पंवार, पंचम सिंह बिष्ट, संतोषी राणा ,सुरेंद्र सिंह नेगी, जगमोहन सिंह रावत, रोहित रावत, आनंद सिंह बडथ्वाल, दरवान सिंह बुटोला, उमराव सिंह पटवाल, बलवंत सिंह भंडारी, सतीश नेगी, कुंदन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, रामेश्वरी पवार, विशम्बरी बिष्ट, गायत्री बुमला, शिवचरण बिंजोला, सुरेंद्र सिंह पवार ,दिनेश सिंह चौधरी, विनीत भारद्वाज आदि राम भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *