May 17, 2025

नवसृजन साहित्यिक संस्था ने की निर्धन कन्या के विवाह में आर्थिक सहायता

0
IMG_20241019_114417
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। नगर की साहित्यिक संस्था नवसृजन ने आज एक निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु 20हजार रुपये देकर आर्थिक सहायता प्रदान की है। नव सृजन साहित्यिक संस्था अपनी साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती आ रही है। इससे पूर्व भी संस्था चार निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाहों में आर्थिक सहायता दे चुकी है। नव सृजन साहित्यिक संस्था द्वारा दो रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए हैं। आज ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला रुड़की में कन्या के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ संरक्षक श्याम सिंह नागयान व ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला के अध्यक्ष समय सिंह सैनी ने कहा कि नव सृजन साहित्यिक संस्था को जब भी उसके साहित्यिक ,सामाजिक या किसी शैक्षणिक कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह संस्था की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज त्यागी असीम ने कहा कि नव सृजन साहित्यिक संस्था जो भी कार्य करती है वह अपनी संस्था के सदस्यों के सहयोग एवं समर्थन के आधार पर ही करती है तथा उन्होंने संस्था के उन सभी सदस्यों का आभार जताया जो हर समय संस्था के कार्यों में तन मन धन से सहयोग करते रहते हैं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी संस्था अपने सदस्यों तथा नगर के गणमान्य लोगों के सहयोग से साहित्यिक तथा सामाजिक कार्यों में और भी बढ़-चढ़कर भाग लेती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *