June 19, 2025

समर्पण संगठन महिला शाखा द्वारा किया गया करवा चौथ स्पेशल मेहंदी का आयोजन

0
IMG_20241019_071604
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। करवा चौथ के अवसर पर समर्पण जन कल्याण संगठन महिला शाखा की ओर से आदर्श नगर स्थित श्रीगार्डन में करवा चौथ स्पेशल मेहंदी का आयोजन किया गया। यहां सैकड़ो महिलाओं ने पहुंचकर निशुल्क हाथों पर मेहंदी लगवाई और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मेहंदी लगाने के लिए सेवा भारती के द्वारा परीक्षित लड़कियां मेहंदी लगाने पहुंची थी। जिनके द्वारा बहुत ही सुंदर-सुंदर महिलाओं को मेहंदी लगाई गई। अच्छे डिजाइन बनाकर मेहंदी लगाई गई।

संस्था अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने सभी को करवा चौथ की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और इसी तरह के आयोजन लगातार करने की बात बताई। उन्होंने बताया संस्था प्रयास कर रही है कि लड़कियों को मेहंदी सीखने की कार्यशाला भी लगाई जायेगी। संस्था जैसे आगे बढ़ेगी और भी अन्य कार्य किए जाएंगे। मेहंदी कार्यक्रम की व्यवस्था को सदस्य बबीता यादव महामंत्री प्रीति अग्रवाल एवं नीलम सिंगल ने संभाली। इस दौरान महिलाओं द्वारा डांडिया मनोरंजन कर एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई भी दी गई और कार्यक्रम को सफल आयोजन किया। संरक्षक सुगंध जैन ने कहा कि महिला शाखा संस्था अभी नवगठित संस्था है जो समर्पण मेन शाखा का है। उन्होंने कहा कि महिला शाखा उनके बराबर कार्य करने की क्षमता रखती है। महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर समर्पण महिला शाखा को आगे बढ़ाएंगे। महिला टीम द्वारा अन्य शुभ अवसर पर समाज हित के कार्य किए जाएंगे। अभी इसी माह अमावस्या के दिन संस्था द्वारा अपना घर आश्रम रुड़की में पहुंचकर वहां रह रहे भाइयों को एक दिवसीय भोजन प्रसाद कराया और उनके साथ पूरा दिन बिताया। इस अवसर पर संस्था की ओर से शालू सैनी, रश्मि सैनी, वंदना अग्रवाल, अनुराधा गोयल, उमा त्यागी, शिखा रानी, तमन्ना, राधिका, रीना, प्रियांशी, मीनाक्षी, भावना, गरिमा यादव, आकांक्षा बंसल, स्नेहलता, निशु, मंजू, रजनी गोयल, राधिका त्यागी, प्रीति शर्मा, कोमल चौधरी, स्वाति तोमर, भावना शर्मा, गीता चौहान, पूजा सैनी, मधुबाला, शालिनी जैन, चारु, सावित्री, दामिनी, आकांक्षा आदि सैकड़ो महिलाओं ने इस अवसर का लाभ उठाया और संस्था के किए गए कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page