February 8, 2025

झबरेड़ा: 4 महीने से गौकशी में फरार 5000 का इनामी सलमान गिरफ्तार

0
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार ईनामी की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें झबरेड़ा पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने पकड़े गए इनामी का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना झबरेडा पुलिस द्वारा थाने पर दर्ज गौकशी मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था। झगड़ा थाना पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इस बीच एसएसपी हरिद्वार द्वारा गोकशी में फरार चल रहे आरोपी पर 5000 का ईनाम घोषित किया गया। इस दौरान गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप ईनामी सलमान को दबोचने में सफलता हासिल हुई। पकड़े गए इनामी ने अपना नाम सलमान पुत्र सलीम निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेडा बताया है। इनामी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष झबरेडा, अ०उ०नि० सूरज नेगी, कानि० रणवीर सिंह, कानि० मुकेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *