July 11, 2025

जनपदीय ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की की कार्यकारिणी घोषित

0
IMG_20241004_170733
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। महामंत्री पंडित संजय कुमार शर्मा एडवोकेट के आवास पर हुई कार्यकारिणी की बैठक में महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिए श्रद्धा हिंदू व महामंत्री पद के लिए मधु शर्मा को मनोनीत किया गया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिए पंडित आदित्य शर्मा व महामंत्री पद के लिए आचार्य रोहित शर्मा को मनोनीत किया गया। सभी पदों पर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। अध्यक्ष पंडित ऋषिपाल शर्मा व महामंत्री पंडित संजय कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा इसकी विधिवत घोषणा की गई। नवनियुक्तों का सभी ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के साथ एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संरक्षक सौरव भूषण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, महामंत्री संजय कुमार शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद शर्मा, लालाराम शर्मा रामदेव शर्मा, आदित्य शर्मा, सचिन पंडित, आचार्य रोहित शर्मा, मनीष कौशिक, राहुल शर्मा, आदित्य कौशिक, कीर्ति शर्मा, सतीश शर्मा, श्रद्धा हिंदू , मधु शर्मा, दीपक शुक्ला, रामानंद शर्मा व सुमित कुमार भारद्वाज आदि सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page