February 13, 2026

मन की बात कार्यक्रम सुन भाजपाईयों ने चलाया बूथ 38 39, 40, 42 में सदस्यता अभियान

0
IMG_20240930_094038
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। पञ्चमी मंडल बूथ 42 व 43 शक्तिकेन्द्र संयोजक नीरज कपिल के आवास पर मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक आई टी प्रभारी सुशील रावत व भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट की मौजूदगी में सुना गया। इसके अलावा पूर्वी मंडल बूथ 112 तहसील परिसर भाजपा नेता के कैम्प कार्यलय पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इसके बाद भाजपा सदस्यता महाअभियान द्वितीय चरण को शुरू करते हुए बूथ 38 व 39, 40, 42 का संयुक्त पर मोहल्ला पञ्चमी अम्बर तालाब व पूर्वी मंडल बूथ 112 सिविल लाइंस बस स्टैंड पर रिक्शा चालकों आदि को भाजपा सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा जन-जन के कल्याण हेतु जनसुविधा सम्बन्धी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल वर्मा, आशीष पंडित, सुधीर चौधरी, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र जाटव, सुमित बिरला, राजेश कपिल, रामेश्वर मिश्रा, गौरव कपिल, हिमांशु कपिल, पूर्व सभासद सुधीर जाटव, सचिन गोंड़वाल, अनुज आत्रेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page