May 15, 2025

महिला के पैतृक मकान पर कब्जा, बेइज्जत कर जान से मारने की धमकी

0
IMG_20240922_125719
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। एक महिला के पैतृक मकान पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने अपनी महिलाओं से पीड़ित महिला की जमकर पिटाई कराई और बाद में जाते हुए उसे बेइज्जत कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामले में पीड़ित महिला ने सिविल लाइन कोतवाली पहुंच तहरीर देकर दबंगों से अपना पैतृक मकान को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेशमा पुत्री स्व. बिजेंद्र निवासी ग्राम बेलडा ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पिता का काफी समय पहले स्वर्गवास हो गया था और गांव में उनका पैतृक मकान है जो की उसके दादा सुक्कड के नाम पर था जिनकी मृत्यु होने के बाद यह मकान उसकी दादी रतनी के नाम आ गया था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी दादी ने मरने से पहले वर्ष 2017 में मकान रजिस्टर्ड दानपत्र उसके हक में कर दिया था। पीड़िता का कहना है कि इसी बीच दबंग सतेन्द्र कुमार उर्फ नीत्तू ने उसके मकान पर अपना कब्जा कर लिया। महिला ने बताया कि जब उसे इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध किया तो महिला का आरोप है की दबंग सत्येंद्र कुमार ने अपनी महिलाओं से उस पर हमला कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख आरोपी ने महिला को बेइज्जत कर जान से मारने की धमकी देते हुए कब्जा न हटाने की बात कही। इस पर पीड़ित महिला घबरा गई को उसने मामले में सिविल लाइन कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर देकर दबंग से अपना मकान कब्जा मुक्त करने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *