April 25, 2025

3 साल बेमिसाल: उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा:धामी

हरिद्वार। (देशराज पाल)। सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष कार्यक्रम का हरिद्वार में सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर धामी सरकार की उपलब्धियां के बारे में वर्णन किया गया। मुख्यमंत्री धामी का भाषण टीवी के माध्यम से लाइव चलाया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सके। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कर रही है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सेवा, सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। यह तीन वर्षों की यात्रा प्रदेश की प्रगति और समर्पित सेवा की प्रतीक है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने बताया कि इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़लरोधी क़ानून, धर्मांतरण विरोधी क़ानून, और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया गया। हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि इन तीन वर्षों में लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई कर देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा सुनिश्चित की गई। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने बताया कि इन तीन वर्षों में उत्तराखंड SDG इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ। रोड, रेल और रोपवे निर्माण में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए। हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने बताया कि इन तीन वर्षों में 20,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गईं और महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया, जिससे प्रदेश में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई। भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि धामी सरकार के कार्यकाल में धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार, होम स्टे योजना से स्वरोज़गार, छात्रवृत्ति योजनाएँ, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार। ये सभी कार्य देवभूमि उत्तराखंड के विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सके। इस अवसर पर सभी सरकारी विभागों के सेवा से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिसमें उत्तराखंड की भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, हरिद्वार विधायक मदन कोशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, हरिद्वार महापौर किरण जैसल, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी,पंकज नंदा, पूजा नंदा, मनोज गर्ग, अनिल पुरी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।