14 नवंबर को रुड़की में होगा ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन: सचिन गुप्ता
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। अंजुमन इतरका-ए-अदब रुड़की की ओर से आगामी 14 नवंबर को अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम स्थित आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को याद-ए-अब्दुल हकीम नाम दिया गया है।
रुड़की के एक होटल में पत्रकारों से पत्रकार वार्ता करते हुए समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने बताया कि मुशायरे में देशभर से प्रसिद्ध शायर और कवि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शायरी और कविता के माध्यम से साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही श्रोताओं को बेहतरीन रचनाएं सुनने का अवसर मिलेगा। बताया कि उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता करेंगी, जबकि इंजीनियर मुजीब मलिक मुशायरे की सदारत करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र जाति, हाजी फुरकान अहमद, रवि बहादुर और विधायक ममता राकेश सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में परिवारों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था होगी।प्रेसवार्ता में सैय्यद सना-उल-हकवसीम अकरम, चांद खां, हाजी जमीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
