October 27, 2026
IMG_20261027_163555
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। साहित्यकार डॉ राम शंकर सिंह को को वाई एम सी ए ऑडिटोरियम जयसिंह मार्ग, नई दिल्ली में, अहिन्दी भाषी हिन्दी लेखक संघ दिल्ली एवं साहित्य कलश पटियाला के सौजन्य से आयोजित राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में सुरजीत सिंह जोबन स्मृति साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
डाॅ राम शंकर सिंह को यह सम्मान उनके राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति समर्पण और हिन्दी साहित्य जगत को दिए गए अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया है। सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए हुए मूर्धन्य साहित्यकार, विद्वान, गुरु, संत, दिल्ली के कई महान राजनीतिज्ञ एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन पटियाला से आए हुए वरिष्ठ साहित्यकार सागर सूद एवं सोनू जोबन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में साहित्यकार सुभाष वशिष्ठ, संत विजेन्द्र दास, चमनजीत सिंह जी लाल, जगत्गुरु श्री कृष्ण शाह विद्यार्थी, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज, फादर डॉ आर आर भास्कर, के सी रवि, विनय आर्य, इंद्रजीत सिंह, चरनजीत कौर, हरजीत कौर एवं मनिंदरजीत सिंह जोबन आदि बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*रुड़की पहुंचने पर स्वागत*
संस्कार भारती के उत्तराखण्ड प्रदेश साहित्य विभाग संयोजक तथा साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ राजकुमार उपाध्याय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ मनीष श्रीवास्तव, संस्कार भारती महानगर इकाई रुड़की की अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा, महामंत्री विनय सैनी आदि गणमान्य लोगों ने डॉ राम शंकर सिंह को बधाइयां दी। जी आई सी रुड़की के पूर्व प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार डॉ राम शंकर सिंह की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page