आरोप सुलह के बहाने पहले घर बुलाया फिर गोली मार कर फाइनेंस कर्मी की कर दी थी हत्या
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*आरोप:हत्या के बाद आरोपियों ने शव को फेंक दिया था घर के बाहर सड़क पर*
*हत्या के आरोपी पिता पुत्रों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दे रही दबिश*
रुड़की (देशराज पाल)। आपस में कहासुनी का मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने सुलह करने के बहाने घर बुलाकर फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस तभी से हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशे दे रही है लेकिन अभी तक हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले में मृतक के भाई सागर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई आदित्य राना उर्फ आदि राणा दोस्तों के साथ भगवानपुर क्षेत्र में फाइनेंस का कार्य करता था। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे वह फाइनेंस के कार्य से ही दोस्तों के साथ गया था। इसी बीच प्रताप कॉलोनी निवासी लक्की और रोहित ने फाइनेंस के कार्य को लेकर आदि से झगड़ा किया था। बताया गया है कि उसे दौरान तो दोस्तों ने बीच बचाव कर कर मामले को शांत कर दिया था। सूत्रों द्वारा बताया गया है सुलह बहाने फाइनेंस कर्मी को घर पर बुलाया गया और फिर पिता और उसके दो पुत्रों ने मिलकर उसे गोली मार दी। इतना ही नहीं गोली मारने के बाद आरोपियों ने उसे उठाकर घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। भगवानपुर पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल करते हुए फरार हत्या के आरोपियों पिता पुत्रों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
