September 30, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपका ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आर्थिक स्तर पर संतोषजनक स्थिति में रहेंगे। रियल एस्टेट का बिजनेस करने वालों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। बढ़ी हुई जिम्मेदारी को जिस तरह आप निभा रहे हैं उससे सीनियर्स काफी प्रभावित होंगे। युवाओं को अपने किसी मनपसंद कार्य के पूरा होने से सुकून रहेगा। छात्रों को मनपसंद नामी कॉलेज में एडमिशन मिल जाने की उम्मीद है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। किसी पुरानी बीमारी को सिर्फ खान-पान का तरीका बदल कर ठीक किया जा सकता है। छोटी यात्राओं से भी धन लाभ की स्थिति बन सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

वृषभ राशि :- आज के दिन भाग्य आपके साथ है। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगे। किसी का साकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाला है। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। लवमेट्स के रिश्तों में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। आप आर्थिक रूप से सहज रहें, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। कार्यक्षेत्र में दस्तावेजों को ठीक से पढ़ना जरूरी है, वर्ना भविष्य में पछताना पड़ सकता है। नौकरी खोज रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का ऑफर आ सकता है। यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपको यात्रा के दौरान उन प्रश्नों का उत्तर मिल सकता है जिनकी तलाश थी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। गृहणियां दिन भर अपने घर को नए तरीके से सजाने में व्यस्त रहने वाली हैं। बेकार के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खर्चों में कमी आने से आपको राहत मिलेगी और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में आपके द्वारा लिया गया सकारात्मक निर्णय लाभप्रद रहेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है, असर दिखेगा। किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

कर्क राशि :- आज के दिन की शुरुआत में आपको आलस की अधिकता रहेगी। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें। अविवाहित हर रोज प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलें। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि व्यवसाय में पार्टनर आपके भाई हैं तो उनकी मदद से आपको अच्छा लाभ होगा। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके उपर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाने की संभावना बन रही है। सेहत को देखते हुए आपको अपनी कुछ बुरी आदतें छोड़ देने की जरुरत महसूस होगी। यात्रा आपको नए लोगों से मिलने के साथ ही नए अनुभव से भी रुबरु कराएगी। शुभांक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

सिंह राशि :- आज के दिन आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। किसी धर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता-पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। धन के मामले में दोस्‍तों से मिलने पर खुशी होगी। व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की चर्चा फिलहाल न करें। फैक्ट्री और प्रोडक्शन संबंधी व्यवसाय गतिविधियों में लापरवाही ना करें। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। नौकरी में किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है, सावधान रहें। घर में किसी बुजुर्ग या माता-पिता की सेहत को लेकर जरूर टेंशन हो सकती है। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।

कन्या राशि :- आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌। आप अपने जरूरी कामों में ढील ना दें। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों को किडनी और यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ हो सकती है। किसी नियत जगह पर समय रहते पहुंचने के लिए थोड़ा पहले ही निकलना होगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पैरॉट है।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। महिलायें किसी काम को उतावला होकर ना करें। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। सिंगल राशि वालों को फ्लर्ट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आपकी कलात्मक वाणी बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकती है। अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा कर दें। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। नसों में खिंचाव और शरीर में कहीं दर्द रहेगा, कसरत जरूर करें। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है, दिन थकाने वाला रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये अच्छा रहने वाला है। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। आपको खोया हुआ प्यार मिल सकता है। एक बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करें आपको अच्छा महसूस। धन लाभ प्राप्त करना है तो नकारात्मकता का त्याग करें। कारोबारियों को अच्छे आर्डर व अनुबंध मिलने की संभावना है जो कि मुनाफे लायक रहेंगे। आपका करियर रुका हुआ है तो यह एक स्पष्ट संकेत हो सकता है कि यह एक नई नौकरी की तलाश करने का समय है। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है, उन्हें नये अवसर मिलने के योग हैं। खेल कूद में सक्रिय रहने के कारण फिजिकल और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रहेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल प्रयोग ना करें, सावधान रहें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – गहरा लाल है।

धनु राशि :- आज के दिन आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। अपने लोगों के बीच में खुशी का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार के लिए कोई परीक्षा दे सकते हैं। पैसों के मामले में थोड़ा और विचारशील होने की कोशिश करें। टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगों को अधिक धन लाभ होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में छोटी सी छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। त्वचा विकार और बालों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

मकर राशि :- आज के दिन आप अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। खुद को खुश रखने के प्रयास में जो जिम्मेदारी आप पर बनी हुई है, उनको नजरअंदाज न होने दें। कुछ लोग जल्दी ही अपना घर बनने की सोच सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। व्यवसायी लोग अधिक खर्च कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी उसे आवश्यकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – नेवी ब्लू है।

कुंभ राशि :- आज के दिन आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि वाली महिलाओं को अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। जीवनसाथी के महत्व को समझें। आय में वृद्धि हो सकती है। वर्तमान समय में लॉग टाईम के लिए किया गया निवेश अच्छा फल दे सकता है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। जो लोग कोई अलग करियर अपनाने के इच्छुक हैं उन्हें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। चाय कॉफी या मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें। शुभांक – 1 और शुभ रंग मैजेंटा है।

मीन राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। महिलाएं रसोई घर में काम करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। अधिक बड़ी बातें न करें। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। किसी भी कार्य पर धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जाती है। मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आपके लिए परेशानी पैदा करेंगें। योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हल्का बैंगनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page