September 16, 2026
IMG_20260916_105302
Getting your Trinity Audio player ready...

*आकांक्षा राठौर ने बच्चों को स्वस्थ रहना है तो खेलना है जरूरी का दिया मंत्र*

*ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स एवं कबड्डी, खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता विद्यालय शिक्षा 2026-27अंडर 11 प्राथमिक तथा अंडर 14 उच्च प्राथमिक स्तर के बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता का शुभारंभ*

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स एवं कबड्डी, खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता विद्यालय शिक्षा 2026-27अंडर 11 प्राथमिक तथा अंडर 14 उच्च प्राथमिक स्तर के बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता का शुभारंभ ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी बिजौली रोड निकट इकरा स्कूल में किया गया। इस दौरान खंड ऑब्लिक उप शिक्षा अधिकारी नारसन आकांक्षा राठौर तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कवीन्द्र चौधरी की उपस्थिति रहे।
कवीन्द्र चौधरी ने कहा कि खेल से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। आकांक्षा राठौर खंड/ उप शिक्षा अधिकारी नारसन ने बच्चों को स्वस्थ रहना है तो खेलना जरूरी है का मंत्र दिया। 50 मी. रेस में शिवम राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसवाखेड़ी प्रथम स्थान पर रहे। मयंक दूसरे स्थान पर रहे। राजकीय प्राथमिक से 100 मीटर रेस में अंश राजकीय प्राथमिक मन्नाखेड़ी प्रथम स्थान पर रहे।आशीष  राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदलहेडी दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में विराज इट्स ऑल पॉसिबल प्रथम तथा राज राजकीय प्राथमिक विद्यालय सढौली द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर दिनेश बड़वाल ब्लॉक खेल समन्वयक प्रारंभिक शिक्षा, अरविंद कुमार शर्मा जिला कोषाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार, प्रदीप कुमार जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष ब्लॉक इकाई नारसन, अमरीश वर्मा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार, मासूम अली उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ कोषाध्यक्ष ब्लॉक इकाई नारसन, देशराज राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ एसोसिएशन ब्लॉक इकाई नारसन, सरिता कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति ब्लॉक इकाई नारसन, सत्यपाल अनुसूची जाति जनजाति शिक्षक संगठन कोषाध्यक्ष इकाई नारसन, अमरीन अब्बासी एचओडी इट्स ऑल पॉसिबल इंटरनेशनल स्कूल बिजौली, जुनैद अब्बास, तेजवीर सैनी, अमित कुमार, अरविंद कुमार, सतीश कुमार शर्मा, ज्योति गर्ग, सतीश कुमार, विपिन, हरवीर सिंह, तसलीम अहसानुद्दीन, चंद्रसेन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page