September 16, 2026
IMG_20260218_172443
Getting your Trinity Audio player ready...

शुभ् विक्रम् संवत् – 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- पंचमी 08:58:50, पश्चात्- षष्ठी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 31 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- विशाखा 17:21:38, पश्चात्-अनुराधा,
योग- वैधृति 12:21:33, पश्चात्- विष्कुंभ,
करण- बालव 08:58:50, पश्चात- कौलव,
चंद्र- तुला 10:48:12, पश्चात्-वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:07:34,
सूर्यास्त- 18:23:57,
दिन काल- 12:16:22,
रात्री काल- 11:44:06,
चंद्रोदय- 10:58:36,
चंद्रास्त- 21:23:53,
राहू काल- 12:16-13:48, अशुभ,
यम घँटा- 07:40-09:12,
अभिजित-11:51-12:40, अशुभ,
प्रदोष- 18:24-20:46 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी एडवाइज दे सकता है। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन संबंधित मामलों में निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें। बिजनेसमैन को नया इन्वेस्टर मिल सकता है। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। शारीरिक कमजोरी और बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है। यदि किसी और राज्य में ड्राइव करके जा रहे हैं तो वहां की ट्रैफिक व्यवस्था का खास ख्याल रखें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नारंगी है।

वृषभ राशि :- आज आपका दिन कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। संतान के विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप कुछ खरीदने की योजना बना सकते हैं और साथ ही कुछ रियल एस्टेट सौदे भी कर सकते हैं। एक्सपोर्ट का काम करने वाले कारोबारियों के लिए दिन शुभ होगा। किसी सहकर्मी को आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है। काम संबंधी टारगेट को पूरा करने के लिए खुद को तनावमुक्त रखने की कोशिश करें। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। उचित खान-पान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ शहर के बाहरी इलाकों में घूमने जाना रोमांचक और रिफ्रेसिंग साबित होने वाला है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – जैतूनी हरा है।

मिथुन राशि :- आज के दिन समाज में आपकी एक अच्छी छवि उभर कर आएगी। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें। क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुंचाएं, प्रेम संबंधों से दूर रहना ही उचित है। ऑनलाइन खरीदारी पर आप धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक निवेश करने से पहले विचार करें। आपको किसी विदेशी व्यापारिक उद्दयम से बड़ा मुनाफा होने की संभावना दिख रही है। नौकरी बदलने के बारे में योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पिस्ता हरा है।

कर्क राशि :- आज के दिन अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। परिवारिक कामों में आपके द्वारा हाथ बंटाए जाने पर बड़े बुजुर्ग सराहना करेंगे। आप किसी खास व्यक्ति के संग प्रेम के रिश्तों में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। आपके आलसी रवैये के कारण मोटापा अनियंत्रित ढंग से बढ़ सकता है, समय रहते सतर्क हो जाएं। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – क्रीम है।

सिंह राशि :- आज के दिन आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे। अपने आपको चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजनाएं भी बना सकते हैं। कारोबारी महत्वपूर्ण मामलों में आप सुझ-बुझ दिखाएं। कमीशन संबंधी कामों में सावधानी रखें। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करना बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – संतरी है।

कन्या राशि :- आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान खुशनुमा रहेगा। अतिरिक्त आय को हासिल करने के लिए गैर कानूनी कार्यों में रुचि ना लें। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। व्यवसाय में आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। युवा वर्ग को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। हाई बीपी और मधुमेह के मरीजों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान चाहिए। बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घूमते रहने का विचार सही नहीं होगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हल्का पिंक है।

तुला राशि :- आज के दिन आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। किसी मनपसंद काम को करने में मजा आएगा। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। दुकानदारों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। बीमार चल रहे लोगों को अपना खान-पान अच्छा रखना होगा। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है कि भारी सामान उठाते समय सावधानी रखें। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान का अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हल्का पीला है।

वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। रात्रि के समय कीर्तन में जा सकते हैं। इस दौरान आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। अपने प्रेमी के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचने वाले हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको कुछ अप्रत्याशित आमदनी हो सकती है। यातायात से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। व्यापारियों को उत्साह और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से काम करना होगा। वर्तमान में, आप इस बात से काफी खुश हैं कि चीजें कैसी चल रही हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ बातचीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है। किसी काम में घर से बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – गहरा बैंगनी है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। नव विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। कोई भी काम करते समय आपको क्या फायदा होगा और कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है, इन दोनों बातों को ध्यान में रखना होगा। आप ऊर्जावन और आशावादी महसूस करेंगे। कुछ लोगों को शरीर में हुए इंफेक्शन की वजह से तकलीफ हो सकती है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हल्का नीला है।

मकर राशि :- आज आपका दिन कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। संतान के विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। शादीशुदा अपने रिश्ते में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। समझदारी से धन का उपयोग करें। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ है तो काम-काज को लेकर सतर्क रहें। ठंडी चीजों से दूर रहें क्योंकि जुकाम खांसी हो सकता है। महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। आप में से कुछ लोग किसी आइसलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं, वहां होने वाले वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पीच है।

कुंभ राशि :- आज के दिन आपका मन शांत रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ चल रहे विवाद खत्म करने की पहल कर सकते हैं, कामयाबी मिलेगी। शादीशुदा जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाले है। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकते हैं। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उस यात्रा की योजना बनाना शुरू करें जिसे आप टाल रहे हैं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – ग्रे है।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति कारक है। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो थोड़ा सावधानी रखें। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। अपने कुछ पुराने कर्ज चुकाने में सफल रह सकते हैं। आप कुछ नई-नई योजनाएं बनाएंगे। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदा होगा। यदि ऑफिस में काम-काज का दबाव बढ़ रहा हो तो कॉमेडी मूवी या संगीत के साथ मनोरंजन करने में मानसिक थकावट कम होगी। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। कुछ लोगो को गैस तथा एसिडिटी की समस्या रह सकती है, गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें। यात्रा अपने परिवेश के बारे में जानने का एक शानदार तरीका है, आप यात्रा कर सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हल्का बैंगनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page