August 26, 2026
IMG_20260826_143326

*गोलीबारी में हत्यारोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से हुआ  घायल चल रहा उपचार*

*पुलिस ने कथित हत्यारे के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस किया बरामद*

रुड़की (देशराज पाल)। गंगनहर थाना क्षेत्र में कल देर शाम हुई दो बहनों की गोली मारकर हत्या के मामले से एसएसपी ने आज पर्दा उठा दिया है। हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली में बुधवार को पत्रकारों से पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी ने बताया कि 25-08.2026 की रात गणेशपुर रुडकी निवासी अर्जुन सिंह ने मामा विवेक उर्फ विक्की द्वारा फायरिंग कर मां व मौसी की हत्या करने और इस दौरान मौसा के गोली लगने से गम्भीर रुप से घायल होने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। आरोपी की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर पुलिस टीम ने बेहद कम समय में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा मिले इनपुट के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चूडा मणी मन्दिर चौक के पास चुडियाला भगवानपुर से एक तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस व घटना में इस्तेमाल मो०सा० स्पेलेण्डर प्लस के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक हत्या के पीछे की वजह नजर आ रही है। वास्तविक कारणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में सीओ रुड़की ओशीन जोशी, प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव, व0उ0नि0 दीप कुमार, उ0नि0 सन्तोष सेमवाल, उ0नि0नवीन कुमार, उ0नि0 ब्रहमदत्त विजलवाण, उ0नि0 पंकज कुमार, उ0नि0 हरीश गैरोला, अ0उ0नि0 मनीष कवि, अ0उ0नि0 कान्ता प्रसाद, का0 प्रीतम सिहं, का0 रणवीर सिंह, का0 अजय बिष्ट, का0 फरीद व सीआईयू टीम रुड़की से अ0उ0नि0 अश्वनी यादव, का0 आशीष शर्मा, का0 अजय काला, का0 रविन्द्र खत्री, का0 महीपाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page