August 14, 2026

टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:धामी

0
FB_IMG_1786683477479
Getting your Trinity Audio player ready...

*बेहद खराब मौसम होने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे पीपलकोटी, किया स्धलीय निरीक्षण*

देहरादून (देशराज पाल)। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में हो सकी। मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक श्रमिक को बाहर निकालना सरकार की प्राथमिकता।
शनिवार को बेहद खराब मौसम होने की बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी श्रमिकों के बीच पहुंचे। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और सभी घायल श्रमिकों के उपचार हेतु उन्हें सही इलाज दिलाए जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने टनल का स्थलीय निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे। टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page