August 14, 2026
IMG_20260814_180007
Getting your Trinity Audio player ready...

*पूर्व मेयर गौरव गोयल अपने 45वें जन्मदिन पर अनाथालय पहुंचे और बच्चों के बीच बांटी अपनी खुशियां*

*गौरव गोयल को देख बच्चों के चेहरे पर देखने लायक थी मुस्कान*

*बहादराबाद और हरिद्वार के अनाथालय पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल जहां पर उनका बच्चों द्वारा किया गया जोरदार स्वागत*

रुड़की (देशराज पाल)। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपना 45वां जन्मदिन इस बार फिर नए अंदाज में मनाया। इस बार वह अनाथालय पहुंचे और बच्चों के बीच जन्मदिन की खुशियां बांटी। गौरव गोयल को अपने बीच उपहार के साथ देख बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान देखने लायक थी।
रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अनाथालयों में जाकर अपने 45वें जन्मदिन की खुशियां बांटी। इस बार वह हरिद्वार तथा बहादराबाद स्थित अनाथालयों में पहुंचे। इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल का नन्हें-मुन्ने बच्चों तथा संचालकों के द्वारा स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच अपनी खुशियां शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही गौरव एवं खुशी का पल है। इन स्थानों पर आकर उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि असहाय, बेसहारा तथा दीन-दुखियों की सेवा करना उन्होंने अपने बुजुर्गों से सीखा है। वह बचपन से ही सेवा का यह कार्य करते आए हैं तथा जीवन पर्यंत इस सेवा कार्यों में लगे रहेंगे। वहीं आज दूसरी ओर पूर्व मेयर गौरव गोयल के जन्मदिन पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिचितों का उनके आवास पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page