August 12, 2026
IMG_20260812_222317
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। मोहनपुरा गेट के पास दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक को गोली लगने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुरा गेट के पास रात्रि लगभग 9:30 बजे के आसपास दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होना बताया गया। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक को गोली लगी है। आरोपी मौके से फरार होना बताए गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। खूनी संघर्ष के मामले में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायल युवक का नाम प्रियांशु उम्र 17 वर्ष पुत्र संदीप कश्यप निवासी मोहम्मदपुर का रहने वाला बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page