August 12, 2026
IMG_20260812_203141
Getting your Trinity Audio player ready...

*हर मोर्चे पर विफल होती उत्तराखंड सरकार अब सरकारी मशीनरी का कर रही दुरुपयोग*

*महानगर जिला कांग्रेस कमेटी ने फूंका सरकार और नैनीताल एसएसपी का पुतला*

रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार और एसएसपी नैनीताल का नारेबाजी करते हुए पुतला दहन रुड़की चंद्रशेखर चौक पर किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। इसीलिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस समर्थकों को जगह-जगह नैनीताल पुलिस द्वारा रोका गया ताकि लोग रैली में प्रतिभा ना कर सके। यह कृत्य उनके द्वारा प्रदेश सरकार के दबाव में लिया गया। जबकि उन्होंने संविधान की शपथ लेकर अपनी सेवाएं शुरू की है। उनका यह आचरण सेवा नियमावली के खिलाफ है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार जन भावनाओं पर खरी नहीं उतरी है इसीलिए सरकारी अधिकारियों को उल्टे सीधे काम करने के लिए बोल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कानून का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुनफेत अली, वैभव सैनी, पुर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, ओवैस अंसारी, भूषण त्यागी, पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें।
इस अवसर पर मदनपाल सिंह भडाना जिला उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बिना आनंद, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र शर्मा, जिला महामंत्री सुनील शर्मा, जिला महामंत्री सुधीर कुमार, जिला सचिव गुलफाम अहमद, जिला सचिव नितिन सैनी, बेनी प्रसाद सैनी, विशाल सहगल, गौरव प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुलकीराज सैनी, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह मलिक, मुस्तकीम मलिक, गफ्फार राणा, कुर्बान जिला सचिव, पंडित वीरेंद्र शर्मा, भूषण त्यागी, जिला महामंत्री तमरेज आलम, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, रिजवान अहमद, जिला सचिव मिंटू जायसवाल, नंदलाल यादव, कादिर अली, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओवैस अंसारी, फजलुर रहमान, पार्षद सादिक अली, सचिव अमित कुमार, राजकुमार, मकसूद हसन, जिला महामंत्री उम्मीद गाजी, सुभाष चौधरी, पीसीसी सदस्य अताउर रहमान, जिला महामंत्री गुलशन, जिला सचिव मनोज सैनी, राजवीर सिंह, पार्षद ताहिर हसन चौधरी, जिला सचिव फतेह सिंह, कार्यालय सचिव नूर आलम, जिला प्रवक्ता अनिल कुमार पुंडीर, दिनेश कुमार, अब्दुल, विवेक शर्मा, नितिन कुमार त्यागी आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page