July 27, 2026

धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

0
IMG_20260727_123254
Getting your Trinity Audio player ready...

यूटीयू में पेपर लीक पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग

गुलाब नगर में सेवादल कार्यालय पर पुलिस ने कांग्रेसियों को किया हाउस अरेस्ट

रुड़की (देशराज पाल)। यूटीयू में हुए पेपर लीक मामले में कांग्रेसियों ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को देने जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की स्थित आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इसकी जानकारी लगता ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी हाल ही में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU), देहरादून में बीटेक सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के गंभीर मामले में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफा की मांग को लेकर वह एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी रुड़की को देने जा रहे थे लेकिन इससे पहले की वह इस्तीफा दे पाते पुलिस ने उन्हें गुलाब नगर स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट होने वालों में आशीष सैनी, प्रवीण नगर, मोहम्मद मुबाशिर एडवोकेट, नवीन जैन, सुशील कश्यप, सुधीर शांडिल्य ईशा त्यागी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page