July 21, 2026
IMG_20260721_151459
Getting your Trinity Audio player ready...

*एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने नगर निगम सभागार में जिले के सात थानों के थाना प्रभारी, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों  व एसपीओ के साथ की बैठक*

रुड़की (देशराज पाल)। कांवड़ यात्रा को सकुशल, व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने नगर निगम सभागार में जनपद के सात थानों के थाना प्रभारी निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों  व एसपीओ की बैठक आयोजित की जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न विभिन्न प्रकार की समस्याओं, सुझावों तथा एसपीओ की ड्यूटी संबंधित कार्यप्रणाली को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रुड़की क्षेत्र के लिए कांवड़ यात्रा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि पांच करोड़ कांवड़ यात्रियों में से लगभग चार करोड़ यात्री रुड़की से ही होकर गुजरते हैं, जिनमें सबसे अधिक दिल्ली, हरियाणा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और राजस्थान के होते हैं, बाकी पंजाब व हिमाचल के कम संख्या में आते हैं, जिनका डाइवर्जन रुड़की से ही होता है, जो बहुत संवेदनशील और सतर्कता बरतने योग्य होता है। शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि एसपीओ साहिबान को पुलिस के साथ जो सेवा की जिम्मेदारी दी जाती है, वो बखूबी निभाते हैं,परंतु ये भी शिकायत मिली है कि पांच प्रतिशत एसपीओ केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने कार्ड का प्रयोग करते हैं, जिसपर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर, कलियर, झबरेड़ा के सीओ प्रत्येक सेवा पॉइंट पर समय-समय पर निरीक्षण कर निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर व आसपास के नागरिकों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जाएगी कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर क्षेत्रों में फोर व्हीलर का प्रयोग कम से कम किया जाए, ताकि नगर की जनता को परेशानी न हो। सीओ रुड़की ओशिन जोशी, सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री, थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप बिष्ट, थाना प्रभारी गंग नहर मणिभूषण श्रीवास्तव, एसएसआई धर्मेंद्र राठी, पार्षद डॉ० नवनीत शर्मा ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर कलियर, मंगलौर व भगवानपुर मार्गों पर पानी,बिजली और टैंट आदि की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने पर बल दिया। सीओ रूडकी व सीओ मंगलौर ने कहा कि विशेष रूप से सभी ये ख्याल रखें कि अफवाहों पर ध्यान न देकर धैर्य, शालीनता के साथ कानून और नियमों के अनुरूप अपने सेवा कार्यों को जारी रखना है। बैठक में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट के लिए नगर निगम की ओर से कार्यालय अधीक्षक अब्दुल कय्यूम ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एसआई भगवानपुर रमेश कुमार सैनी, एसआई मंगलौर देवेन्द्र सिंह, एसआई मनोज कुमार, विपिन कुमार, सलमान फरीदी, प्रेमा नन्द प्रेमा, अमित वर्मा, राजीव शास्त्री, मुस्तफा त्यागी, अंकित सैनी, रेनू अग्रवाल, ताहिर अली, शिवम गोयल पार्षद, मयंक गौतम, परमजीत सिंह,अबदुस समद, सत्यम सैनी सहित धनौरी, कलियर मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर, नगला, रहमतपुर, सालियर, बढेड़ी, लंढौरा व रामपुर आदि के एसपीओ ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page