July 21, 2026
IMG_20260720_175316
Getting your Trinity Audio player ready...

*एक सप्ताह के भीतर यूजर चार्ज वापस नहीं लिया तो नगर निगम कार्यालय की तालाबंदी कर करेंगे आंदोलन*

*यूजर चार्ज को जनता पर थोपना सबसे बड़ा आर्थिक बोझ: राजेंद्र चौधरी*

रुड़की (देशराज पाल)। यूजर चार्ज लगाए जाने के विरोध में रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने यूजर चार्ज को जनता और व्यापारियों पर थोपा गया आर्थिक बोझ बताया तथा इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यूजर चार्ज वापस नहीं लिया गया तो नगर निगम कार्यालय की तालाबंदी कर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि नगर की जनता और व्यापारी लगातार यूजर चार्ज का विरोध कर रहे हैं, किन्तु नगर निगम जनता की आवाज सुनने की बजाय हठधर्मिता पर उतर आया है। आरोप लगाया कि नगर निगम अपने सभी संसाधन होने के बावजूद एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए नगर की जनता पर यूजर चार्ज लागू कर रहा है। वसूली जनता से की जाएगी और उसका फायदा निजी कंपनी को दिया जाएगा। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पहले स्मार्ट बिजली मीटर के नाम पर जनता को गुमराह किया गया और अब यूजर चार्ज के जरिए लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी तथा इस जनविरोधी निर्णय को वापस कराने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि जब तक यह निर्णय वापस नहीं होता,तब तक यूजर चार्ज का भुगतान न किया जाए। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि यूजर चार्ज का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित हो चुका है तथा शासन स्तर से भी इसे लागू करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रहा है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ० हरविंदर सिंह, ओमवीर सिंह मलिक, जिला महामंत्री एवं पार्षद फजलुर्रहमान, पार्षद चारु चंद्र, विजयपाल सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, पिंटू प्रधान, डॉक्टर इरशाद मीर, सुधीर चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, नीरज सैनी, जिला संगठन सचिव गौरव प्रधान, अमित मलिक सेवादल प्रभारी, ललित त्यागी, नूरालम अंसारी, जिला सचिव नूर आलम, अनूप शर्मा, नितिन जिंदल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page