रुड़की में होगी 18 व 19 को संस्कार भारती साहित्य विभाग की अखिल भारतीय बैठक
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*इस दो दिवसीय बैठक में पूर्वी उत्तर क्षेत्र से 25 प्रांतों के साहित्य संयोजक लेंगे भाग*
*संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई द्वारा 25 को नटराज पूजा का नगर निगम में होगा आयोजन*
रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की में संस्कार भारती साहित्य विभाग की अखिल भारतीय दो दिवसीय बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पूर्वी उत्तर क्षेत्र से 25 प्रति के साहित्य संयोजक भाग करेंगे। वही 25 जुलाई को नगर निगम रुड़की के सभागार में नटराज पूजा का आयोजन संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई द्वारा कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को रुड़की के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संस्कार भारती के प्रांतीय सचिव राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि संस्कार भारती उत्तराखंड के साहित्य विभाग के संयोजक एवं संस्कार भारती महानगर रुड़की के आयोजकतत्व में एक दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक साहित्य संधान दिल्ली रोड रुड़की आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में 18 और 19 को होने जा रही है। इस बैठक में लगभग 25 प्रांतों से साहित्य संयोजक भाग लेंगे। दो दिवसीय होने वाली इस बैठक में साहित्य के विभिन्न आयामों विशेषकर डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी साथ ही हम साहित्यकार श्रेष्ठ समाज निर्माण में अपनी भूमिका को किस तरह से देखते हैं और हमारी भूमिका और योगदान किस प्रकार होना चाहिए इन सभी बिंदुओं पर मंथन होगा। नरेंद्र आहूजा ने बताया कि संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 25 जुलाई को नटराज पूजा का आयोजन रुड़की नगर निगम सभागार में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के कला गुरुओं का सम्मान किया जाता है साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भारतीय कला जगत में भगवान नटराज विषय पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में संस्कार भारती के संरक्षक अशोक शर्मा आर्य आदि उपस्थित रहे।
