चलती हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, वाहन स्वामी ने कूद कर बचाई जान
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर सुबह के समय ड्यूटी पर जा रहे वाहन स्वामी की स्कूटी में अचानक से भीषण आग लग गई। स्कूटी स्वामी ने खुद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते इलेक्ट्रिक स्कूटी कुछ में समय में जलकर राख हो गई। यह नजारा देख मौके पर भारी संख्या में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशू कुमार निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की मंगलवार की सुबह के समय अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया गया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार जैसे ही रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो इसी दौरान स्कूटी से धुआं निकलने लगा। स्कूटी से अचानक से धुआं निकलते देखा स्कूटी सवार चलती स्कूटी से कूद कर साइड में खड़ा हो गया। देखते ही देखते इलेक्ट्रिक स्कूटी में भीषण आग लग गई। स्कूटी में अचानक से लगी भीषण आपको देखने को मौके पर राहाहीरो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। समय रहते स्कूटी सवार स्कूटी से ना कुदता तो एक बड़ी घटना घट सकती थी। बताया गया है देखते ही देखते स्कूटी जलकर राख हो गई।
