मंगलौर पुलिस ने किया सौरभ हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकले हत्यारे, तीन गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। मंगलौर कोतवाली के ग्राम बूढ़पुर में हुई सौरभ की हत्या से मंगलौर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्यारे दोस्त ही निकले हैं। तीनों हथियारों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर एसपी देहात ने अपने कार्यालय पर सौरव हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम बुढपुर जट्ट में एक खेत में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मंगलौर पुलिस को मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर भेजी गयी। घटना के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर पीड़ित राजेंद्र कुमार पुत्र पुन्ना निवासी मोहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर द्वारा नामजद करते हुए रोबिन, अनुज, प्रदुमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।क्योंकि घटना उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी हुई थी जिसकी संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल प्रर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। हत्याकांड के प्रत्येक पहलू पर जांच शुरू और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए गए। मृतक तथा आरोपी पक्ष के कुछ व्यक्तियों के भी बयान दर्ज कर चश्मादीद लोगों के बयान दर्ज किये गये। बताया गया कि मृतक पक्ष तथा आरोपी पक्ष के मध्य पुराना झगड़ा को लेकर कोई विवाद था। मृतक सहित अन्य दो साथी जो की ग्राम शकरपुर थाना पुरकाजी के निवासी थे। जिनका झगडा ग्राम शकरपुर उ0प्र में हुआ था तथा दिनांक 11-7-2026 को व पुनः झगडा करने के उद्देश से ग्राम मौहम्मदपुर जट्ट में तमंचा लेकर तीन साथियो के साथ ग्राम बूढ़पुर जट स्थित घटना स्थल पर खोलकर चैक कर रहे थे जैसे ही खोल कर चेक किया तो उक्त तमंचे से गोली फायर हुई तथा गोली सौरभ को जा लगी जब सौरभ को गोली लगी। समित के दिमाग में यह बात आई कि यदि हम पुलिस को यह सूचना देते हैं कि अनुज, रॉबिन, प्रदुमन द्वारा सौरभ को गोली मारी है तथा हत्या के मुकदमें में जेल चले जाएंगे। इन्होंने सूचना पुलिस को दी कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा सौरभ पर गोली मारने की झूठी सूचना पुलिस को दी गई। विवेचना सूचना देने वाले घटनास्थल पर मौजूद निम्न दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से एक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। उपरोक्त घटना समाने आने के पश्चात हत्या की धारा को तरमीम कर गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सुमित पुत्र सुखबीर निवासी शकपुर थाना पुरकाजी उ0प्र0, डिम्पल पुत्र नाहर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट कोत0 मंगलौर, आशीष पुत्र बिन्दर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट कोत0 मंगलौर बताया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, व0उ0नि0 सुखपाल सिह मान, उ0नि0 आनन्द मेहरा, कानि0 939 पंकज, कानि0 381 सुधीर, कानि0 611 रणवीर, कानि0 46 रोशन, कानि0 14211 पप्पू कश्यप आदि शामिल रहे।
