July 8, 2026

क्वांटम विश्वविद्यालय को अपने परिसर में प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी करने पर गर्व

0
IMG_20260708_181040
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। क्वांटम विश्वविद्यालय मंडावर रुड़की में 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी रुड़की के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर तीसरे दिन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेक कुमार एवं कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने संयुक्त रूप से कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास एवं सेवा-भाव जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों का विकास करने वाला देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित युवा संगठन है।
एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं को केवल सैन्य दक्षता ही नहीं प्रदान करता, बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने परिसर में इस प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी करने पर गर्व है । ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें टीम भावना, समय प्रबंधन, निर्णय क्षमता तथा विपरीत परिस्थितियों में नेतृत्व करने का गुण विकसित करते हैं। शिविर में प्राप्त अनुभव कैडेट्स के जीवनभर उनकी सफलता का आधार बनते हैं। डॉ. विवेक कुमार एवं डॉ. अमित दीक्षित ने सभी कैडेट्स से प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र, अभ्यास एवं गतिविधि में पूर्ण उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि एनसीसी का ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कर्नल जगदीश अलमिया, कैम्प कमांडेंट व अन्य सैन्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राप्त प्रशिक्षण कैडेट्स को उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता, जिम्मेदार नागरिक एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित युवा के रूप में स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page