प्रेमी पर उत्पीड़न करने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। एक युवती ने अपने प्रेमी पर उत्पीड़न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल करने शुरू कर दी है।
शनिवार को एक युवती गंगनहर कोतवाली पहुंची। युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका प्रेमी उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं फोन ना उठाने पर वह उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। युवती का आरोप है कि वह लगातार उसे पर बातचीत करने का दबाव बना रहा है। बातचीत न करने पर युवती को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। युवती ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर पुलिस को देखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
