July 21, 2026

क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बना उत्तराखंड नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का केंद्र, परीक्षा सम्पन्न

0
IMG_20260613_153117
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। शनिवार को क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग उत्तराखंड राज्य नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया। यह परीक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा, उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों के लिए बैठने, पेयजल, सुरक्षा, मार्गदर्शन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया गया जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सकी। क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्या परीक्षा केंद्र व्यस्थापक डॉ. के. नलिनी देवी ने बताया कि संस्थान को इस महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन का दायित्व मिलना न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता एवं विश्वसनीयता का भी प्रमाण है। संस्थान सचिव डॉ. रकम सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में पैरामेडिकल विशेषतः नर्सिंग शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनने से संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विश्वविद्यालय प्रशासन, परीक्षा पर्यवेक्षकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page