June 12, 2026

आदेश सैनी का राज्यमंत्री बन्ना सैनी समाज के लिए गौरव का क्षण

0
IMG_20260612_193530
Getting your Trinity Audio player ready...

*सैनी विकास समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने राज्यमंत्री आदेश सैनिक का गर्म जोशी से किया स्वागत*

*बोले भाजपा सरकार ने सैनी समाज का एक बार फिर बढ़ाया मान, समाज में हर्ष की लहर*

*राज्यमंत्री आदेश सैनी ने स्वागत करने वाले सभी समाज के लोगों का जताया आभार*

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए आदेश सैनी का स्वागत और अभिनंदन करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी सैनी विकास समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। सैनी विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि आदेश सैनी का उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री बनाए जाना यह पूरे सैनी समाज के लिए गौरव का क्षण है।
शुक्रवार को सैनी विकास समिति के पदाधिकारी और सदस्य राज्यमंत्री आदेश सैनी के रुड़की स्थित आवास पर पहुंचे। सैनी विकास समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने राज्य मंत्री का फूल मालाएं पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर सैनी समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह क्षण पूरे सैनी समाज के लिए गौरव का क्षण है। आदेश सैनी का उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री बनने से सैनी समाज में हर्ष की लहर है। राज्यमंत्री आदेश सैनी ने भी स्वागत करने आए समाज के सभी लोगों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इस मौके पर स्वागत करने वालों में सौ सिंह सैनी, महिपाल सिंह सैनी, मांगेराम, राकेश सैनी, बनेश सैनी, अरविंद कुमार सैनी समेत सैनी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page