May 19, 2026

पालिका लाईनमैन को बुरी तरह पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

0
IMG_20260518_120309
Getting your Trinity Audio player ready...

*पीड़ित ने मामले में तहरीर कैराना कोतवाली में दी है, पुलिस जांच में जुटी*

*विद्युत लाइन के ढीले तार को ठीक करने की बात को लेकर होना बताया गया विवाद*

कैराना (संवाददाता)। नगरपालिका के विद्युत लाईनमैन के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित लाईनमैन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका का विद्युत लाईनमैन मुबारिक पीडब्ल्यूडी कार्यालय के निकट ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए गया था। बताया गया है कि इसी दौरान एक युवक ने अपने मकान के पास पोल पर लगे विद्युत लाईन के ढीले तार को जोड़ने के लिए कहा। लाइनमैन ने कार्य में व्यस्तता का हवाला देते हुए कुछ देर बाद तार ठीक करने की बात कही।आरोप है कि इसी बात से नाराज युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लाईनमैन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट का यह वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पीड़ित लाईनमैन मुबारिक ने मामले में कैराना कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कैराना कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आरोपितों को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page