बारहवीं के बाद मैं क्या करूँ:आफ्टर स्कूल करियर संवाद का आयोजन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*12वीं के बाद कोर्स, कॉलेज चयन और स्कॉलरशिप के बारे में मिला मार्गदर्शन*
रुड़की/खानपुर (देशराज पाल)। जिला करियर सपोर्ट कार्यक्रम के तहत नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में करियर संवाद का आयोजन किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों को बारहवीं के बाद उपलब्ध कोर्स, कॉलेज चयन और करियर विकल्प समझाना, करियर का सही निर्णय लेने की प्रक्रिया और अपने रुचि, योग्यता एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुसार मार्गदर्शन देना व विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप और आर्थिक सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी देना विस्तार से जानकारी देना था।
शनिवार को नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में करियर संवाद का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 12 पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया था ताकि वे अपने भविष्य के निर्णय आत्मविश्वास और सही जानकारी के साथ ले सकें। करियरशाला, शिक्षा विभाग हरिद्वार व अलोहोमोरा एजुकेशन फाउंडेशन की एक साझा पहल है जो विद्यार्थियों को उनके करियर विकल्पों और उच्च शिक्षा के अवसरों के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम जिला हरिद्वार के राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यामिक विद्यालयों व इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को उनके करियर सबंधी निर्णयों में सहायता प्रदान करने हेतु कार्य कर रहा है। इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्राओं को उनके करियर, उच्च शिक्षा और व्यक्तित्व विकास में मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों व प्रधानाध्यपकों को प्रशिक्षत करके विद्यार्थियों के करियर पर कार्य किया जाता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने करियर कार्ड्स के माध्यम से 10 विभिन्न सेक्टर्स जैसे फैशन, ITI, पॉलिटेक्निक, पैरामेडिकल, IT आदि से संबंधित, जिसमें स्थानीय कॉलेज, कोर्सेज, फीस, पात्रता और अवधि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बारहवीं के बाद विद्यार्थियों के आम सवालों पर विद्यार्थियों का फोकस रहा जैसे बारहवीं के बाद मैं क्या करूँ, डिग्री करें या डिप्लोमा, कौन सा कॉलेज या स्किल इंस्टीट्यूट चुनूँ, स्कॉलरशिप कहाँ मिलेगी और फॉर्म कैसे भरूँ, विद्यार्थियों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने करियर से जुड़े सवालों के समाधान पाए। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम को करियरशाला हरिद्वार टीम के प्रोग्राम मैनेजर ज़ीशान ग़ज़ाली और सिमरन सिंह ने फेसीलिटेट किया। स्कूल के प्रिंसिपल प्रबंधक घनश्याम गुप्ता, करियरशाला शिक्षिका मीनू यादव व नूतन मैम भी उपस्थित रही।
