June 9, 2026

ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया 84 उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर रुड़की का वार्षिक निरीक्षण

0
IMG_20260515_204900
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी द्वारा 84 उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर रुड़की का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के दौरान 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कार्यवाहक कमान अधिकारी ले कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा अतिथि की अगवानी की गई। वार्षिक निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर द्वारा वाहिनी के समस्त अनुभागों में अभिलेखों की जांच की गई व प्रशिक्षण गतिविधियों, प्रशिक्षण योजनाएं, उपलब्धियां एवं छात्रवृत्ति, कैंप संचालन तथा शिक्षण संस्थानों से संबंधित जानकारियां एवं गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। ब्रिगेडियर भंडारी द्वारा विगत वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सर्जेंट अम्बिका थपलियाल, सार्जेंट आशीष उपाध्याय, कैडेट नैना देवी, कैडेट कृतिका जोशी, कैडेट अवनी सिंह, कैडेट वंशिका व कैडेट गुंजन चौहान आदि से एनसीसी में चल रही योजनाएं व भविष्य में होने वाले क्रियाकलापो पर जानकारी प्राप्त की। वाहिनी निरीक्षण के अवसर पर कैप्टन अश्वनी कुमार, ले विक्रांत कुमार, सेकंड ऑफिसर अनुज पांडेय, सेकंड ऑफिसर नीलिमा छेत्री, केयरटेकर (डॉ) छवि सिंह, सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज पाल, सूबेदार राजेश, सूबेदार सुभाष चंद्रा, नायाब सूबेदार सुनील बिष्ट, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूरन सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह, जगत सिंह भंडारी, सुरजीत, नरेश चंद्रा, हीरा सिंह, वरि प्र अधि कु लता कंबोज, मुख्य सहायक प्रमोद जोशी, प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर, डीईओ संदीप, धर्म सिंह, मीनाक्षी, वाहन चालक विमल पंवार, रोहित डिमरी, अनुज गिरी, सुनील भाई, राजवीर, सुभाष, लोकेंद्र, विवेक, रविंदर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page