गंगनहर कोतवाली पुलिस ने किया चावमंडी में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*पकड़े गए दोनों चोर चावमंडी के ही रहने वाले*
*आरोपिंयो के कब्जे से चोरी का सामान बरामद*
*पुलिस ने अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कब्रिस्तान के पास से दबोचा चोरों को*
रुड़की (देशराज पाल)। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों को सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों का विभिन्न धारा में चालान कर जेल भेज दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चावमण्डी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा टीमों का गठन कर चोरी किये गये सामान की तलाश की गई। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस बीच पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड पर अंग्रेजो के कब्रिस्तान के पास से दो संदिग्धो को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम गौरव पुत्र प्रकाश सिंह निवासी चानमण्डी कोतवाली गंगनहर रुड़की उम्र- 25 वर्ष, अनुज पुत्र अमर सिंह निवासी चावमण्डी कोतवाली गंगनहर रुड़की उम्र- 34 वर्ष बताया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी हुआ वाशिंग मशीन, एक गैस का चुल्हा, एक जोडी पाजेब व एक चैन बरामद की है। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजीव चौहान, उ0नि0 हरीश गैरोला, हे0का0 सन्दीप कुमार, हे0का0 ज्ञान चन्द्र आदि शामिल रहे।
